February 18, 2026
EDUCATION

राजेंद्र विद्यालय के छात्र आदित्य पांडेय ने जेईई मेन्स (सत्र 1) में 99.65 परसेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है। आदित्य ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोचिंग संस्थान और पूरे परिवार के अटूट सहयोग को दिया है।

आदित्य केवल पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि पब्लिक स्पीकिंग, क्विज़िंग, डांसिंग और फुटबॉल में भी गहरी रुचि रखते हैं और उन्होंने पाठ्येतर गतिविधियों में भी कई उपलब्धियां हासिल की हैं, कला के प्रति उनके लगाव ने उन्हें मानसिक रूप से संतुलित रखने में मदद की। वर्तमान में वे जेईई एडवांस की तैयारी में जुटे हैं।

उनका अगला लक्ष्य देश के शीर्ष IIT संस्थानों में से एक में दाखिला लेना है। आदित्य के पिता, आलोक पांडेय,टाटा स्टील के रिसर्च एंड डेवलपमेंट विभाग में कार्यरत हैं और माता रिंकू पांडेय  अबेकस शिक्षिका हैं|साथ ही इनके मामा टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजीव तिवारी  है संजीव तिवारी अपने भांजे के रिजल्ट से काफी खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *