February 9, 2026
ani

शहर के हवाई अड्डा मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन रविवार पको उस समय अफरातफरी मच गई, जब कथावाचक अनिरूद्धाचार्य जी महाराज के पंडाल में प्रवेश के दौरान मुख्य द्वार पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
दोपहर करीब ढाई बजे हुई इस घटना में भीड़ के दबाव के कारण प्रवेश द्वार का गेट टूट गया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस बल ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब कथावाचक पंडाल में प्रवेश कर रहे थे, तभी उनके साथ दर्जनों श्रद्धालु बिना पास के वीआईपी गेट से अंदर घुसने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास
किया तो अंदर जाने की होड़ मच गई और गेट टूट गया। कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी का माहौल रहा। हालांकि, समय रहते भीड़ पर काबू पा लिया गया और प्रवचन अपने निर्धारित समय पर शुरू हुआ। इस दौरान पुलिस द्वारा लाठी चार्ज की बात कही जाने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम
मनीष कुमार और डीएसपी मनीष आनंद ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने की चर्चाओं को अधिकारियों ने निराधार बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना पास के वीआईपी गेट से प्रवेश वर्जित है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *