April 7, 2026
WhatsApp Image 2026-04-07 at 12.21.08 PM

पटना जंक्शन पर चेकिंग के दौरान 350 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ है। जब्त सिरप की कीमत 60 हजार रुपए है। मौके से रेल पुलिस ने 2 नाबालिग को पकड़ा है। पूछताछ के बाद बाल सुधार गृह केंद्र भेज दिया गया है। सहरसा में डिलीवरी होनी थी।
मंगलवार को जंक्शन पर रेल पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर दो नाबालिग पुलिस को देखकर भागने लगे। दोनों के पास एक ट्रॉली और बैग था। शक के आधार पर दोनों को पकड़कर जब तलाशी ली गई तो भारी मात्रा में कफ सिरप मिला।

जीआरपी थानेदार पंकज कुमार ने बताया कि रेल थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रतिबंधित कफ सिरप को जब्त कर लिया है। सरगना की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *