April 1, 2026
JAMSHEDHPUR

आदर्श सहकारी गृह निर्माण स्वावलंबी समिति लिमिटेड की 22 वीं वार्षिक आमसभा मंगलवार को नई सोनारी स्थित कार्यालय में आयोजित हुई, जहां समिति की वर्तमान स्थिति और विवादों को लेकर कई गंभीर मुद्दे सामने आए. सभा में कोरम पूरा होने के बाद सर्वसम्मति से गुरमीत सिंह को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।  बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी वाई एन यादव ने बताया कि समिति का पंजीकृत कार्यालय कुछ निष्कासित सदस्यों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है, जिसे लेकर जमशेदपुर कोर्ट में मामला लंबित है।

इसके अलावा चुनावी गड़बडय़िों को लेकर दो मामले ट्रिब्यूनल में विचाराधीन हैं, जिनमें से एक की सुनवाई 2 अप्रैल को निर्धारित है. पिछली आम सभा में कॉरपोरेटाइजेशन प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण यह प्रक्रिया अब तक अधूरी है. बैठक में सदस्यों को यह भी सलाह दी गई कि यदि किसी को अवैध रूप से बिजली-पानी काटने या धमकाने की कोशिश की जाती है, तो उसका विरोध करते हुए कानूनी कार्रवाई करें।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा का समापन किया गया. इस आम सभा में उठे मुद्दों ने समिति की कार्यप्रणाली और आंतरिक विवादों को उजागर कर दिया है, जिससे आने वाले दिनों में कानूनी और प्रशासनिक हलचल तेज होने की संभावना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *