February 7, 2026
a;ia

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर फैंस और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज उन्हें बधाई दे रहे हैं। आलिया ने अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ मनाया। उन्हें भट्ट और कपूर परिवार के साथ मुंबई के मशहूर ताज होटल में देखा गया था.

आधी रात को ताज होटल में आलिया भट्ट का जन्मदिन मनाया गया. उनके जन्मदिन के लिए भट्ट और कपूर परिवार ताज होटल पहुंचा. वरिंदर चावला के पैपराजी अकाउंट से आलिया भट्ट का मां सोनी राजदान, बहन शाहीन भट्ट, सास नीतू कपूर, रणबीर कपूर के साथ एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में आलिया के दोस्त भी नजर आ रहे हैं.

आलिया भट्ट के जन्मदिन पर अंबानी परिवार के कुछ सदस्य भी शामिल हुए. ताज होटल से बाहर आने का उनका वीडियो सामने आया है. आलिया का बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद घर जाते वक्त आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल सभी पैपराजी के कैमरे में कैद हो गए.

आलिया भट्ट के फैंस उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. 31 साल की आलिया के काम की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म ‘जिगरा’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। उनकी 2023 में आई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ सुपरहिट रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *