February 11, 2026
student

थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में सोमवार को सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़खानी के विरोध पर ग्रामीणों और अभिभावकों ने हंगामा किया। भीड़ ने प्रभारी प्राचार्य और शिक्षक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। वहीं, दोनों शिक्षक और हंगामा कर रहे तीन को हिरासत में लिया। पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह विद्यालय में चापाकल पर पानी पी रही थी, तभी सर आए और पीने के लिए पानी मांगे।

पानी का गिलास देने के दौरान हाथ पकड़ लिया। उसके बाद अश्लील हरकत की। जिसकी शिकायत अभिभावकों से की। वहीं, एक अन्य छात्रा के अभिभावक ने बताया कि प्रभारी प्राचार्य उनकी बच्ची से मोबाइल पर चैटिंग करते हैं। इधर, दोनों शिक्षकों ने आरोप को बेबुनियाद बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *