February 14, 2026
death (2)

जिले के पचरूखी प्रखंड के पत्रकार रमेश सिंह को बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार की देर रात गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। बदमाश बाइक पर सवार थे।
घटना को बदमाशों ने उस समय अंजाम दिया जब वह एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे, तभी दो बाइक सवार अपराधियों ने पहले से घात लगाकर फायरिंग की। एक गोली उनके पेट में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और खून से लथपथ हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल पत्रकार को सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी पूरन कुमार झा सदर अस्पताल पहुंचे और घायल से मिलकर जानकारी ली। एसपी ने बताया कि घटनास्थल से एक गोली का खोखा बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में यह आपसी रंजिश का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहन तफ्तीश कर रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
बता दें कि 10 वर्ष पूर्व भी एक पत्रकार राजदेव रंजन की भी बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में दिवंगत पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन का भी नाम आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *