
शहर के सरदारगंज में विद्यापतिनगर रोड पर स्थित किराना दुकान में लूटपाट के दौरान बदमाशों ने दो व्यवसायी भाइयों को गोली मारकर घायल कर दिया। भाग रहे दो बदमाशों को लोगों ने पकड़ लिया और पीटकर मार डाला। जबकि, बाइक सवार एक बदमाश बाइक लेकर फरार हो गया। घटना रविवार की करीब 7:30 बजे शाम की बताई गाई है।
गगोली से घायल व्यवसायी की पहचान शाहर के गोला पट्टी निवासी आर्जुन साह के पुत्र अभिषेक आनंद और उसके छोटे भाई अनुराग आनंद के रूप में हुई। अभिषेक आनंद को सोने के नीचे गोली लगी है। जबकि अनुराग के दाहिने जांघ में
गोली लगी। दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया। हालांकि, दोनों को स्वजन ने बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
इधर, घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया गया कि शाम के करीब साढ़े सात बजे एक बाइक पर तीन की संख्या में आए बदमाशों में से दो दुकान के अंदर घुस लूटपाट करने लगे। जब दोनों व्यवसायी भाइयों ने विरोध किया तो बदमाश दोनों भाई पर गोली चलाते हुए भागने लगे। इस दौरान बदमाशो ने कई राउंड फायरिंग की। घटनास्थल से पुलिस ने एक गोली के साथ एक खोखा बरामद किया है। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया अभी मामले की जांच की जा रही है। मृत बदमाश की भी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।