March 12, 2026
image

घटना में मृत हुए सभी एक ही परिवार के सदस्य है। तीनों मृतक अपने एक वर्षीय भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने दिल्ली से गांव पहुंचे थे।
नंदलाल साह और शालीग्राम साह सगे भाई हैं। मृतकों में नंदलाल का एक पुत्र कृष्णा कुमार है जबकी शालीग्राम साह के दो पुत्र सन्नी देवल व बॉबी देवल शामिल है।
नंदलाल साह व शालीग्राम साह की सगी बहन है, रुक्मिणी देवी जो घटना में सुरक्षित बचने के बाद इलाजरत है। नंदलाल साह के पौत्र अर्थात नंदलाल साह के बड़े पुत्र मनीष साह के एक वर्षीय पुत्र का मुंडन संस्कार था। बीते मंगलवार को सन्हौला थाना क्षेत्र के महदेवापुर काली मंदिर में उक्त बच्चे का मुंडन संस्कार किया गया था। मुंडन संस्कार के बाद बुद्धवार को सभी स्नान करने नदी तट पहुंचे थे, तब यह घटना हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव स्वजनों को सौंप दिया। बुद्धवार देर शाम बरारी श्मशानघाट में दाह संस्कार कर दिया गया। तीनो मृतकों को मुखाग्नि नंदलाल साह के पुत्र मनीष साह ने दी।
रस्सी के टूटने पर घटी घटना
नदी तट पर नहा रहे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों युवक अपने स्वजनों के साथ घोघा गोल सड़क दुर्गा मंदिर के समीप कटरिया नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान ये लोग ‘रील’ बनाने लगे। नदी में बने निजी कच्ची संपर्क पथ में ह्यूम पाइप लगी है। ह्यूम पाइप के किनारे एक रस्सी लटक रही थी, उसी रस्सी के सहारे ये लोग रील बनाने लगे। इसी दौरान रस्सी अचानक टूट गई। जिससे सभी पानी के तेज बहाव में बह गए। इस हादसे में तीन भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक महिला का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *