February 24, 2026
dcp

बिहार कैडर के आईपीएस कुमार सुनील नायक से जुड़ा यह मामला 2021 का है। उस वक्त सुनील नायक अपने गृह राज्य आंध्र प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर सीआईडी में डीआईजी के पद पर तैनात थे।
उस दौरान उन्होंने नरसापुरम के तत्कालीन सांसद और वर्तमान विधानसभा उपाध्यक्ष के. रघुराम कृष्ण राजू को गिरफ्तार किया था। वाईएसआर कांग्रेस की सरकार में के. राजू तेलगुदेशम पार्टी से सांसद निर्वाचित हुए थे। सांसद ने आरोप लगाया था कि गिरफ्तारी के दौरान उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया तथा हिरासत में उनके साथ मारपीट की गयी। मामले में अदालत के आदेश पर आईपीएस सहित कई लोगों पर हत्या का प्रयास व
हिरासत में प्रताड़ना सहित कई गंभीर आरोपों से जुड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। नायक 2019 में प्रतिनियुक्ति पर आंध्र प्रदेश गये थे और 2023 में मूल मूल कैडर बिहार लौट आये।
सूत्रों के मुताबिक 2025 में प्रकाशम जिले के एसपी और कांड के जांच अधिकारी ने नायक को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। इस मामले में सुनील नायक को पहले न्यायालय से राहत मिली थी, लेकिन हाल ही में उनकी जमानत रद्द कर दी गयी। जमानत रद्द होने पर आंध्र प्रदेश की पुलिस ने पटना पहुंच कर शास्त्रीनगरस्थित आवास पर कार्रवाई शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *