April 4, 2026
POLITICS (2)

टेल्को मजदूर यूनियन के महासचिव अंबुज ठाकुर ने देशभर में एक अप्रैल से लागू किए चार श्रम कानून का विरोध करते हुए कहा कि आज पूरे देश में ठेका प्रथा लागू कर संगठित, असंगठित क्षेत्र, सरकारी संस्थाओं में स्थायी प्रवृति के कार्यों को ठेका प्रथा में झोंक दिया गया है. देशभर में जो चार श्रम संहिता लागू किया है उससे मजदूरों को गुलाम बनाने व पूंजीपतियों को खुले हाथों से शोषण का सर्टिफिकेट दे दिया।  बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एटक के बैनर तले टेल्को मजदूर यूनियन का 22 वां सम्मेलन का आयोजन गोविन्दुपर के कार्यालय में किया गया, जिसकी अध्यक्षता राम अयोध्या राम ने की. इस मौके पर यूनियन के महासचिव अंबुज ठाकुर ने टेल्को मजदूर यूनियन के गौरवपूर्ण इतिहास की चर्चा करते हुए कहा की केदार दास जैसे लीडर ने इसका नेतृत्व किया. उन्होंने वर्ष 2021 से 2025 का महासचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें जमशेदपुर मजदूर यूनियन के क्रियाकलाप का विस्तृत वर्णन प्रस्तुत किया. इस प्रतिवेदन पर मुद्रिका सिन्हा, निगमानंद पॉल, रामजीवन कामत, विनय सिंह, श्रवण कुमार, शिवजी सिंह ने विस्तृत चर्चा की जिसके बाद इसे पारित किया गया. रामजीवन कामत ने 4 वर्षो का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया. आने वाले दिनों में मजदूरों के टाटा मोटर्स में हित में जोरदार संघर्ष के लिए तैयार रहने के संकल्प के साथ सम्मेलन का समापन हुआ. सभा का संचालन श्रवण कुमार ने किया. इस मौके पर ओम प्रकाश सिंह, अंबुज कुमार ठाकुर, हीरा अरकने, श्रवण कुमार, रामजीवन कामत, हजारी लाल, प्रदीप सुंदरिया, जय शंकर प्रसाद, नरेन कुमार, गणेश गोप, हरविंदर सिंह, सोनू ठाकुर, विनय सिंह, जफर खान आदि मौजूद थे।

अमेरिका की साम्राज्यवादी नीति के कारण तेल व गैस का संकट: हीरा अरकने

इस मौके पर एटक के उप महासचिव हीरा अरकने ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति पर अपने विचार रखते हुए कहा की अमेरिका की साम्राज्यवादी नीति के कारण पूरा विश्व तेल व गैस के संकट का सामना कर रहा है. उन्होंने रूस यूक्रेन, अमेरिका, इजराइल व ईरान युद्ध का जल्द खत्म करना चाहिए. उन्होंने केन्द्र सरकार की मजदूर, किसान व आम जनता विरोधी नीतियों की आलोचना की और देश की बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, शिक्षा चिकित्सा खर्च पर गहरी चिंता जतायी. उन्होंने एक अप्रैल से देशभर में लागू चार श्रम कानून को मजदूरों के लिया काला दिवस घोषित किया।

यूनियन की नई कमेटी का गठन यूनियन की चुनाव प्रक्रिया के 15 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष अंबुज ठाकुर,  हीरा अरकने, श्रवण कुमार, महासचिव राम जीवन कामत, सचिव सोनू कुमार, कोषाध्यक्ष जय शंकर प्रसाद को सर्वसम्मति से चुनाव गया।  आमंत्रित सदस्य में बी एन सिंह, एस विश्वकर्मा, राजेन्द्र राम, राम अयोध्या राम को नामित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *