टाटा पावर ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में 154 सर्किट किलोमीटर में फैली दो ट्रांसपमिशन लाइनों 400 किलोवोल्ट (केवी) टांडा-गोंडा व 400 केवी गोंडा-बस्ती डबल सर्किट के सफल संचालन (कमीशनिंग) की घोषणा की. इस उपलब्धि के साथ कंपनी ने अब साउथ ईस्ट यूपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड परियोजना के तहत सभी एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइनों व सब-स्टेशनों को सफलतापूर्वक चालू कर दिया है।
अब इस नेटवर्क में पूरे राज्य में 951 सर्किट किलोमीटर की तीन 765 केवी लाइनें, 566 सीकेएम की की चौदह 400 केवी लाइनें और 3460 एमवीए परिवर्तन क्षमता वाले तीन 765/400 केवी सब-स्टेशन शामिल हैं. टाटा पावर ने उत्तर प्रदेश में 765 केवी मैनपुरी-बारा सिंगल सर्किट लाइन, 765 केवी मैनपुरी-उन्नाव सिंगल सर्किट लाइन, 400 केवी टांडा-गोंडा और 400 केवी गोंडा-बस्ती डबल सर्किट लाइन जैसी चार ट्रांसमिशन लाइनों के चालू होने से राज्य के भीतर उत्पन्न 4,000 मेगावाट से अधिक थर्मल पावर की सुरक्षित और विश्वसनीय निकासी संभव हो सकेगी। यह परियोजना ग्रिड स्थिरता को बढ़ाते हुए और दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए राज्य की बढ़ती बिजली की मांग को पूरा करने में सहायता करेगी।
टाटा पावर का ट्रांसमिशन नेटवर्क अब 5,466 सर्किट किलोमीटर तक पहुंच गया है, इसके अलावा, 1,863 सर्किट किलोमीटर का काम अभी चल रहा है. बढ़ता हुआ यह पोर्टफोलियो भारत के हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन ढांचे को बनाने और आधुनिक बनाने में कंपनी की मजबूत होती भूमिका को दर्शाता है खासकर ऐसे समय में जब देश की आर्थिक प्रगति को बनाए रखने के लिए एक मजबूत बिजली ग्रिड का होना बहुत जरूरी है।
