February 10, 2026
steel

टाटा ओपन गोल्फ में पहले दिन गुरुवार को खलिन जोशी व वीर अहलावत बराबरी पर रहे. पीजीटीआई का सीजन फाइनल है जिसमें 50 खिलाडिय़ों के बीच दो करोड़ रुपये की राशि बांटी जाएगी, हालांकि अभी इस बार 126 गोल्फर भाग ले रहे हैं।टाटा ओपन गोल्फ बेल्डीह व गोलमुरी गोल्फ कोर्स में खेला जा रहा है. पहले राउंड में बेल्डीह गोल्फ क्लब में अपने 18 होल खेले, जबकि फील्ड के दूसरे हिस्से ने गोलमुरी गोल्फ क्लब में अपने 18 होल खेले. वहीं अब दूसरे राउंड में खिलाड़ी अपनी जगह बदल लेंगे।

वीर अहलावत व खलिन जोशी ने गोलमुरी में सात-अंडर 63 का स्कोर बनाया. जॉइंट क्लब हाउस लीडर रहे क्योंकि गुरुवार को पहला राउंड पूरा नहीं हो सका क्योंकि लाइट कम होने के कारण खेल को रोक दिया गया. बांग्लादेश के एमडी सिद्दीकुर रहमान ने गोलमुरी में छह-अंडर 64 का स्कोर बनाया और क्लबहाउस में तीसरे स्थान पर रहे. 126 में से दस खिलाड़ी अपना पहला राउंड पूरा नहीं कर पाए. 10 खिलाड़ी शुक्रवार सुबह सात बजे अपना राउंड फिर से शुरू करेंगे. वीर अहलावत, जो इस साल दो बार के विनर हैं और पिछले साल जमशेदपुर में टाटा स्टील टूर चैंपियनशिप के विनर थे, ने पहले दिन एक बोगी के बदले आठ बर्डी बनाकर टॉप पर जगह बनायी।

वीर ने कहा कि उन्हें पिछले कुछ सालों में जमशेदपुर में अच्छा खेला है, इसलिए मैं दोनों कोर्स को अच्छी तरह जानता. दूसरे राउंड में बेल्डीह में पांच या छह अंडर का स्कोर करने की कोशिश करूंगा, जिससे मैं हाफवे स्टेज पर अच्छी जगह बना सक. खालिन जोशी ने भी आठ बर्डी के साथ एक बोगी करके वीर के साथ लीड किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *