July 4, 2026
IMG_8256

टाटा के प्रसिद्ध ब्रांड ‘तनाएरा’ ने अपने हाथ से बने परिधानों और साड़ियों के विशेष क्यूरेटेड कलेक्शन पर अपनी वार्षिक सेल शुरू करने की आधिकारिक घोषणा की है। 1 जुलाई से शुरू हुई इस विशेष सेल के तहत उपभोक्ताओं को चुनिंदा साड़ियों पर 40 फीसदी तक की छूट तथा कुर्ता एवं कुर्ता सेट पर 50 फीसदी तक की भारी छूट दी जा रही है। इन प्रोडक्ट्स को ब्रांड के ऑफलाइन स्टोर्स के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी खरीदा जा सकता है। इसके अतिरिक्त, सेल के पहले 5 दिनों के दौरान तनाएरा के सदस्यों (मैम्बर्स) को 5 फीसदी की अतिरिक्त छूट भी प्रदान की जा रही है, जो शादियों, त्योहारों और आगामी सीजन के जश्न के लिए खरीदारी का एक शानदार अवसर है।

इस सीजन सेल के बारे में बात करते हुए तनाएरा के चीफ सेल्स एंड मार्केटिंग ऑफिसर, सोमप्रभ कुमार सिंह ने कहा कि ब्रांड की हर रचना भारत की समृद्ध टेक्सटाइल विरासत से जुड़ी है और इसे पूरी प्रामाणिकता एवं शुद्धता के साथ तैयार किया गया है। उन्होंने उपभोक्ताओं को देश भर के जाने-माने बुनाई केंद्रों से लाए गए इस खास कलेक्शन को देखने और चुनने के लिए आमंत्रित किया है। इस सेल में ब्रांड के सबसे पसंदीदा और पारंपरिक साड़ी कलेक्शन जैसे कांजीवरम, बनारसी, साउथ सिल्क, टसर, जामदनी, संबलपुरी, इकत, चंदेरी, महेश्वरी और कोटा डोरिया आदि शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक साड़ी विभिन्न बुनाई केंद्रों की अनूठी विरासत को प्रदर्शित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *