January 2, 2026

भारतीय डाक कर्मचारी संघ (तृतीय वर्ग), सिंहभूम मंडल का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को डोबो स्थित नेचर व्यू रिसॉर्ट में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में सर्वसम्मति से नई कार्यसमिति का गठन किया गया, जिसमें  प्रमोद कुमार को अध्यक्ष और  स्वपन कुमार दत्ता को मंडल सचिव के रूप में निर्विरोध चुना गया। ​नवनियुक्त सचिव  स्वपन कुमार दत्ता ने पदभार ग्रहण करते ही अपनी सक्रियता दिखाई। उन्होंने तत्काल विभागीय उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की और डाकघरों में कर्मचारियों को आ रही विभिन्न तकनीकी व प्रशासनिक समस्याओं से अवगत कराया।

इस पर वरिष्ठ डाक अधीक्षक ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। कर्मचारियों से ‘भयमुक्त’ होने का आह्वान किया। उन्होंने  सिंहभूम डाक मंडल के सभी तृतीय वर्गीय कर्मचारियों से अपील की कि वे भयमुक्त होकर भारतीय डाक कर्मचारी संघ से जुड़ें। उन्होंने कहा: “कर्मचारी अपनी किसी भी कठिनाई को साझा करने के लिए इस संघ को अपना सशक्त मंच समझें। हमारी प्राथमिकता कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना है।”

​हर महीने होगी बैठक, समस्याओं का होगा त्वरित निष्पादन ​संगठन को नई दिशा देते हुए श्री दत्ता ने संकल्प लिया कि अब प्रत्येक महीने कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं का संकलन कर उन्हें प्रभावी ढंग से सक्षम पदाधिकारियों तक पहुँचाया जाएगा ताकि उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *