साकची स्थित श्री रामलीला मैदान में 11 से 17 फरवरी तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा, इस धार्मिक आयोजन में कथावाचक वृंदावन धाम से पधार रहे प्रसिद्ध कथा वाचक स्वामी सर्वाज्ञानंद जी महाराज अपने श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धालुाओं को रसपान कराएंगे। साकची स्थित रामलीला मैदान में आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष डा. डी पी शुक्ला व संयोजक मनोज मिश्रा ने कहा कि सात दिवसीय श्रीमद्भागवत गीता कथा प्रतिदिन दोपहर & बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित की जाएगी।
डा. डी.पी. शुक्ला ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य धर्म, भक्ति व सांस्कृतिक मूल्यों का प्रसार करना है. कार्यक्रम का आयोजन राम-कृष्ण मित्र मंडल व श्री रामलीला उत्सव ट्रस्ट, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें सहयोग दिवंगत मुन्ना बाबू गुप्ता ट्रस्ट का रहेगा. भागवत कथा समिति के मार्गदर्शक सुभाष चन्द्र साह हैं, जबकि संरक्षक के रूप में हरेराम सिंह, राम गोपाल चौधरी, गया प्रसाद चौधरी और शिव शंकर सिंह सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. आयोजन समिति की कार्यकारी जिम्मेदारी प्रदीप चौधरी व पवन अग्रहरी के पास है. उन्होंने कहा कि 11 फरवरी को सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा से होगी, जो स्वर्णरेखा नदी के हाथी घोड़ा मंदिर से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान, साकची पहुंचेगी।
उसी दिन कपिल भगवान चरित्र, कपिल गीता व ध्रुव चरित्र का वर्णन होगा. 12 फरवरी को श्री जड़भरत कथा, अजामिल उपाख्यान एवं प्रहलाद चरित्र, 1& फरवरी को बलि-वामन प्रसंग के साथ श्रीराम जन्म, श्रीकृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव, 14 फरवरी को श्रीकृष्ण लीला, गोवर्धन पूजा, झूला उत्सव एवं छप्पन भोग, 15 फरवरी को महारासलीला, उद्धव चरित्र, श्रीकृष्ण मथुरा गमन एवं रुक्मिणी विवाह, 16 फरवरी को सुदामा चरित्र, व्यास पूजन, श्री शुकदेव विदाई एवं होली उत्सव आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समापन दिवस 17 फरवरी को सुबह 9 बजे से 1 बजे तक कथा, हवन, पूर्णाहुति व दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक श्री भागवत प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
