February 17, 2026
bom

राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही एक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार सुबह एक के बाद एक तीन तेज धमाके हुए। कुछ मिनट के भीतर ही फैक्ट्री पूरी तरह आग का गोलां बन गई। आग में सात लोग जिंदा जल गए, जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव बुरी तरह जले बरामद हुए। कई शवों के सिर्फ कंकाल ही बचे थे। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर दुख प्रकट किया है।
औद्योगिक क्षेत्र में स्थित यह फैक्ट्री गारमेंट जोन में कपड़ा फैक्ट्री के नाम पर रजिस्टर्ड है। सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई इस घटना के समय फैक्ट्री में 25 श्रमिक काम
कर रहे थे, जिनमें कुछ को बचा लिया गया। मृतकों की पहचान
पिंटू उर्फ मिंटू, सुर्जत, श्याम, रवि, अजीत सिंह, शशि भूषण व अमरेश के रूप में हुई। सभी पूर्वी चंपारण
के रहने वाले हैं। गंभीर रूप से झुलसने वालों में अनूप, जूनू और दो अन्य श्रमिक शामिल हैं। शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *