जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत देव मोड़ के समीप गुरुवार को स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिला समेत छह लोग घायल हो गए।
मृतकों की पहचान बलिया, यूपी निवासी स्व. प्रभुनाथ गुप्ता के 50 वर्षीय पुत्र तेज नारायण गुप्ता तथा धनबाद के बाघमारा निवासी डोमन चौहान के 30 वर्षीय पुत्र
विकास कुमार चौहान के रूप में हुई है। तेज नारायण गुप्ता और विकास कुमार चौहान वाहन में बुरी तरह फंस गए थे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकालकर सदर अस्पताल भेजा। एक अन्य घायल राजेश कुमार की भी इलाज के क्रम में मौत हो गयी।
