शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती बढ़त गंवाकर लगभग स्थिर रहा और सिर्फ़ 3 पैसे की बढ़त के साथ 95.71 (अनंतिम) पर बंद हुआ। डॉलर के कमजोर होने से मिली मदद, जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण बेअसर हो गई।
फॉरेक्स ट्रेडर्स ने कहा कि कमजोर डॉलर और घरेलू बाजारों में सकारात्मक माहौल के कारण भारतीय रुपया स्थिर से सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहा था। हालांकि, भू-राजनीतिक तनाव बने रहने के कारण रुपये ने शुरुआती बढ़त गंवा दी।
इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज में रुपया 95.69 पर खुला, फिर दिन के दौरान 95.65 के उच्चतम और 95.75 के निचले स्तर को छुआ और अंत में डॉलर के मुकाबले 95.71 (अनंतिम) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 3 पैसे अधिक था।
