March 11, 2026
death (2)

आज शनिवार को पटना में रिटायर महिला टीचर की गला रेतकर हत्या कर दी गई. महिला के हाथ से अंगूठी और गले से चेन गायब है. इसके साथ ही इस घटना को लेकर रसोइया और नौकरानी को पुलिस ने हिरासत में लिया है. घटना को लेकर बताया गया कि रिटायर टीचर की हत्या के बाद सबसे पहले पड़ोस की एक महिला घटनास्थल पर पहुंची थी. उसने डेड बॉडी देख रिटायर टीचर की बेटी को फोन किया और घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस को सूचना मिलते ही सचिवालय एसडीपीओ 2 साकेत कुमार और अन्य थानों की पुलिस पहुंची. रिटायर टीचर के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है.
जानकारी के मुताबिक, मृतका माधवी कुमारी के पति का नाम अमरेंद्र दास था. वे AG ऑफिस में अधिकारी थे. 6 साल पहले उनकी मृत्यु हो गई थी. उसकी एक बेटी और दो बेटे हैं. दोनों बेटे बाहर रहते हैं. मृतका घर में अकेले रहती थी. इस घटना को लेकर पुलिस ने रसोइया और नौकरानी को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है.
घटनास्थल पर पहुंचे सचिवालय एसडीपीओ 2 साकेत कुमार ने बताया, शास्त्रीनगर थाने में आज सूचना मिली थी कि AG कॉलोनी पार्क में हाउस नंबर C-71 में एक महिला की लाश मिली है. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. महिला का नाम माधवी कुमारी है. वह घर में अकेली रहती थी. इसके साथ ही घटना में जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुला लिया गया है. l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *