पुलिस ने बुधवार देर रात पटना विश्वविद्यालयों के सभी छात्रावासों में छापा मारा। इस दौरान पीरबहोर थाना क्षेत्र के मिंटो हॉस्टल में आठ छात्र शराब पीते हुए पकड़े गये। गिरफ्तार छात्रों में 2025 में साइंस कॉलेज के कैवेंडिस हॉस्टल बम कांड का अरोपित शाहिल कुमार उर्फ विष्णु भी शामिल है। दरअसल, बुधवार को छात्र संघ चुनाव के नामांकन का अंतिम दिन था। नामांकन के बाद मिंटो हॉस्टल में शराब पार्टी कर रहे थे। पुलिस को इसकी – सूचना मिली। पटना पश्चिमी एसपी
भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में तीन थाने पीरबहोर, गांधी मैदान और सुल्तानगंज ‘थानेकी पुलिस ने पटना विश्वविद्यालय
के सभी हॉस्टलों में दबिश दी। इस दौरान मिंटो हॉस्टल में आठ छात्रों को शराब पीते हुए धर दबोचा गया। पुलिस की छापेमारी देर रात तक चलती रही। 28 फरवरी को पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव है। पीरबहोर थाना प्रभारी संज्जाद गद्दी ने बताया कि चुनाव. के दौरान शरारती तत्व अशांति न फैलाएं, इसके मद्देनजर छापेमारी की गई। आगे भी छापेमारी जारी रहेगी। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है कि अन्य हॉस्टलों में भी चुनाव को कोई असामाजिक तत्व सक्रिय तो नहीं है।
