पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार आधी रात 12:00 बजे पुलिस ने पटना स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद मेडिकल जांच के लिए आइजीआइएमएस ले जाया गया।
करीब 31 साल पुराने एक मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए पप्पू यादव समेत तीन आरोपितों के खिलाफ कुर्की-जब्ती का दिया था। इसके बाद शुक्रवार की देर शाम को पटना पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने बुद्धा कालोनी थाना क्षेत्र में मंदिरी स्थित उनके आवास पर पहुंच गई। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि कोर्ट के आदेश पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। मामला वर्ष 1995 का है।
