March 21, 2026
premiumpetrolpricehiked-1774001483

सरकारी तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में ₹2.09 से ₹2.35 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 107 से बढ़कर 112.30 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है। वहीं भोपाल में इसकी कीमत करीब 117 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गई है। राहत की बात यह है कि सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
भारत पेट्रोलियम (BPCL) प्रीमियम पेट्रोल को ‘स्पीड’, हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ‘पावर’ और इंडियन ऑयल (IOCL) ‘XP95’ के नाम से बाजार में बेचती हैं। यह सामान्य पेट्रोल की तुलना में पहले से ही 10-12 रुपए प्रति लीटर महंगा होता है।
प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और एडिटिव्स की बढ़ती लागत है। ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव के चलते कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं, जबकि इंडियन बास्केट की कीमत बढ़कर करीब 146 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *