February 24, 2026
station

पटना गया रेलखंड पर नदौल स्टेशन पर हथियारबंद अपराधियों ने सोमवार की रात चार राउंड फायरिंग की। जिससे स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई। सूचना पाकर मसौढ़ी 112 पुलिस पहुंची तो अपराधी फायरिंग करते हुए पश्चिम दिशा की ओर भाग गए। हालांकि गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है।

तारेगना रेल थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों ने गाली गलौज और हंगामा किया है। इस दौरान फायरिंग की भी आवाज सुनी गई। लेकिन गोली चलाने के साक्ष्य नहीं मिलने के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार, बलैइठा

गांव में एक दिवंगत ग्रामीण चिकित्सक के घर चोरी की घटना के बाद मसौढ़ी पुलिस कुछ जगहों पर छापेमारी की थी। जिससे नाराज अपराधियों ने नदौल स्टेशन पर गोलीबारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *