March 6, 2026
festival

जमशेदपुर पश्चिम के माननीय विधायक श्री सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों ने शिरकत की। इस अवसर पर सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सरयू राय को अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा उन्हें अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर सम्मेलन के जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से सम्मेलन के महासचिव प्रदीप मिश्रा, संयुक्त महासचिव आकाश शाह, उपाध्यक्ष मनोज चेतानी, दिलीप गोयल, सीए पवन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अंकित मोदी, कैलाश केवलका सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *