मोबाइल गेम की सनक और नशे की लत ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। गयाजी शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र के मंगला गौरी मोहल्ला स्थित संगम टेलर गली में रविवार की देर रात एक बुजुर्ग की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग ने गली में मोबाइल गेम खेल रहे युवकों को टोका। यही उनके लिए काल बन गया। मृतक की पहचान 56 वर्षीय अर्जुन मांझी उर्फ राज मिस्त्री के रूप में हुई है, जो पेशे से मजदूर थे। मृतक की बहू रिंकी कुमारी ने बताया कि मोहल्ला की गली में रोज रात 9 बजे के बाद 5-6 युवक मोबाइल गेम खेलते हुए शोर-शराबा, गाली-गलौज और नशा करते थे। मृतक की बहू रिंकी कुमारी ने बताया कि मोहल्ला की गली में रोज रात 9 बजे के बाद 5-6 युवक मोबाइल गेम खेलते हुए शोर-शराबा, गाली-गलौज और नशा करते थे।
रविवार की रात करीब 10 बजे भी यही स्थिति थी। शोर से परेशान होकर अर्जुन मांझी बाहर निकले। मोबाइल पर गेम खेल रहे युवकों को गली में इस तरह की हरकत से मना किया। उनका आरोप है कि युवकों ने पहले कहासुनी की, फिर लाठी-डंडे और हाथ-पैर से बुजुर्ग की जमकर पिटाई कर दी। बचाव में पहुंचे उनके बेटे को भी पीटा गया। गंभीर रूप से घायल अर्जुन मांझी को नाला में धक्का दे दिया गया। बाद में स्वजनों ने उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर विष्णुपद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष परमानंद कुमार कर्ण ने बताया कि बुजुर्ग के द्वारा हल्ला करने पर मना करने गए थे। इसे लेकर विवाद हुआ।
मोबाइल पर गेम खेल रहे युवकों ने उनकी हत्या कर नाला में फेंक दिया गया। उसे इलाज कराने के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गई है। पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजनों को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अंकित कुमार एवं बादल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
