जीरादेई थाना क्षेत्र के तितरा बाजार के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक में छिपाकर लायी जा रही शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार युवकों में राजस्थान जिले के बाड़मेर जिले के बायतु थाना क्षेत्र के मांगता निवासी बहादुर खान का पुत्र सलीम खान व सुखाम सिंह का पुत्र मूल सिंह है। होली पर्व को लेकर तीतरा के समीप वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी बीच ट्रक की जांच में पता चला कि भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गई है। तलाशी के बाद 12 हजार 108 लीटर शराब मिली। इसकी कीमत तकरीबन एक करोड़ 21 लाख रुपये बतायी जा रही है।
