February 25, 2026
arest (2)

दानापुर पुलिस ने 30 लाख फिरौती के लिए एक व्यक्ति के अगवा होने की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक कार, एक बाइक, दो नंबर प्लेट और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के मंझौली निवासी राहुल कुमार और विशाल कुमार, हरियाणा के गनौर निवासी हिमांशु सिंह तथा नई दिल्ली के लोदी रोड निवासी प्रतीक वाजपेयी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर शाम मिथिला कालोनी के त्रिमूर्तिनगर निवासी शंकर प्रसाद के पुत्र सन्नी कुमार का अपहरण कर 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। सन्नी के पिता भवन निर्माण विभाग से क्लर्क के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी)
के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया। इसके बाद टीम ने तकनीकी अनुसंधान में जुटकर चार घंटे के भीतर सन्नी को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस ने बताया कि अगवा करने के बाद सन्नी को लेखानगर इलाके में रखा गया था, जहां से उसे ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रूपसपुर नहर रोड से उसे
बरामद किया। गिरफ्तार किए गए पांच आरोपितों में से दो एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि फिरौती के लिए अगवा किए गए सन्नी को रूपसपुर नहरं मार्ग से बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान एक कार, एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *