May 21, 2026
busniess (2)

कांफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री झारखंंड की ओर से सीआईआई नेशनल माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट डिवीजन (एमसीईडी) के सहयोग से मंगलवार को रांची में सरकार-उद्योग गोलमेज बैठक राज्य के खान, भूविज्ञान व उद्योग विभाग  सचिव अरवा राजकमल ने कहा कि अपने संबोधन में अरवा राजकमल ने कहा कि झारखंड में वर्तमान में करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश पाइपलाइन में है. उन्होंने कहा कि हितधारकों से विचार-विमर्श के बाद जल्द ही नई झारखंड औद्योगिक नीति लागू की जाएगी. उन्होंने उद्योग प्रतिनिधियों से सुझाव देने का आग्रह करते हुए कहा कि रांची में क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अथ्र्स पर केन्द्रित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की योजना है. बैठक में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, खनन व औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े प्रमुख उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कांफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री झारखंंड की ओर से सीआईआई नेशनल माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट डिवीजन (एमसीईडी) के सहयोग से मंगलवार को रांची में सरकार-उद्योग गोलमेज बैठक का आयोजन किया जिसमें राज्य में औद्यागिक विकास पर मंथन किया गया. बैठक में खनन, बुनियादी ढांचा, विनिर्माण, स्थिरता, नई तकनीक, निवेश संभावनाओं व राज्य में माइनिंग और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट इकोसिस्टम को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई. इस मौके पर सीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल के चेयरमैन दिलू पारिक ने राज्य में उद्योग व खनन क्षेत्र की संभावनाओं पर प्रकाश डाला. वहीं विवेक भाटिया ने क्रिटिकल मिनरल्स, खदान आधुनिकीकरण, स्वच्छ तकनीकों और माइनिंग उपकरणों के विद्युतीकरण में बढ़ते अवसरों को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि सीआईआई एमसीईडी सरकार के साथ मिलकर उद्योग परामर्श और हितधारक संवाद को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. बैठक का समापन सरकार और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय तथा खनन एवं निर्माण उपकरण क्षेत्र के दीर्घकालिक विकास के साझा संकल्प के साथ हुआ।

बैठक में सरकार अधिकारी व उद्योगपति हुए शामिल

सीआईआई की ओर से आयोजित बैठक में खान, भूविज्ञान व उद्योग विभाग के सचिव अरवा राजकमल, खान निदेशक राहुल कुमार सिन्हा, उद्योग निदेशक विशाल सागर, जियाडा के प्रबंध निदेशक को के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन, उद्योग जगत से सीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल के चेयरमैन दिलू पारिख, टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज डी बी सुन्दर रामम, सीआईआई नेशनल माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट डिवीजन के चेयरमैन व टीकेआईएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विवेक भाटिया समेत कई प्रमुख उद्योग के प्रतिनिधि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *