March 7, 2026
THIEF

गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के एलबीएस पथ स्थित पुलिस कॉलोनी के दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। चोरों ने पीड़ित संतोष कुमार के घर से सात हजार कैश, दो झुमका, एक नथिया, एक जिउतिया व दूसरे पीड़ित रंजीत के घर से मंगलसूत्र और नथिया चोरी कर फरार हो गये। घटना सुबह तीन बजे की है। मामले की जानकारी मिलते ही गर्दनीबाग पुलिस पहुंची और छानबीन की। जिस गली में यह घटना हुई है, उस गली में डीजीपी और आइजी समेत कई पुलिस पदाधिकारियों का आवास है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है। एक शख्स गली में घूमते हुए जा रहा है। पीड़ितों को शक है कि इसी ने चोरी की है। हालांकि थानेदार संजीव कुमार ने पूछने पर कहा कि मेरे इलाके में चोरी नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *