April 15, 2026
BIHAR (1)

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से राजस्थान महोत्सव 2026 को लेकर तैयारी जोरो ंसे चल रही हरही है. रविवार को काशीडीह स्थित महाराजा अग्रसेन मार्ग में अहम बैठक हुई जिसमें आयोजन की रूपरेख, व्यवस्थाओं व कार्यक्रमों को लेकर मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने कहा कि यह महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि पूर्वी सिंहभूम के मारवाड़ी समाज की पहचान, एकता व सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनेगा. उन्होंने कहा कि 17, 18 व 19 मई को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित होने वाला यह तीन दिवसीय महोत्सव शहरवासियों को राजस्थान की समृद्ध परंपरा, लोक संस्कृति, कला व खान-पान से रूबरू कराएगा।

उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें लोक संगीत, लोक नृत्य, नाट्य मंचन एवं आधुनिक प्रस्तुतियों का समावेश होगा। राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकारों की सहभागिता इस आयोजन को और भी विशेष बनाएगी. सुप्रसिद्ध राजस्थानी गायिका सीमा मिश्रा व ख्यातिप्राप्त गायक संजय मुकुंद गर्ग अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे, वहीं गुजरात से आए कलाकारों द्वारा राजस्थानी नाटक का मंचन भी आकर्षण का केन्द्र रहेगा. महोत्सव में राजस्थान के पारंपरिक व्यंजनों के विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे लोग दाल-बाटी-चूरमा, घेवर, कचौरी सहित अन्य व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे।

इस भव्य आयोजन के उपलक्ष्य में आकर्षक स्मारिका का भी विमोचन किया जाएगा, जिसमें पूर्वी सिंहभूम के मारवाड़ी समाज का इतिहास, विकास यात्रा, सामाजिक योगदान व वर्तमान गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी. इस मौके पर सदस्यों ने आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए और सामूहिक रूप से इसे ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया. इस मौके पर अध्यक्ष मुकेश मित्तल, दीपक भालोटिया, सांवरमल शर्मा, प्रदीप मिश्रा, विमल अग्रवाल, आकाश शाह, अंकुश जवानपुरिया, विजय गोयल, दिलीप गोयल, अशोक खंडेलवाल, सीए पवन अग्रवाल, राजेश शर्मा, संतोष अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *