September 7, 2026
sdfddfg

कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं का सीजन शुरू होते ही छात्रों पर पढ़ाई पूरी करने, अच्छा स्कोर करने और परीक्षा में सफल होने का दबाव बढ़ जाता है। आने वाले महीनों में SSC, बैंकिंग, रेलवे समेत कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित होने वाली हैं। ऐसे में लंबे समय तक पढ़ाई करने और लगातार परीक्षा को लेकर सोचते रहने से कई छात्रों में तनाव और घबराहट की स्थिति बन सकती है। हालांकि, सही स्टडी प्लान और कुछ जरूरी आदतों को अपनाकर परीक्षा के तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

सबसे पहले पूरे सिलेबस को एक साथ खत्म करने का दबाव खुद पर न डालें। परीक्षा की तारीख और बचे हुए समय को ध्यान में रखते हुए डेली और वीकली स्टडी प्लान बनाएं। कठिन विषयों की पढ़ाई उस समय करें, जब आपकी एकाग्रता बेहतर रहती हो। पढ़ाई के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लेते रहें और एक ही विषय को लगातार कई घंटे पढ़ने के बजाय अलग-अलग विषयों के बीच बदलाव करते रहें।

परीक्षा की तैयारी में सिर्फ नए टॉपिक्स पढ़ना ही जरूरी नहीं है, बल्कि नियमित रिवीजन को भी टाइम टेबल का हिस्सा बनाना चाहिए। परीक्षा नजदीक आने पर नए चैप्टर शुरू करने के बजाय पहले पढ़े हुए टॉपिक्स को मजबूत करने पर ध्यान दें। इसके साथ ही Previous Year Questions (PYQ) और Mock Tests को भी अपनी तैयारी में शामिल करें। इससे परीक्षा के पैटर्न को समझने और टाइम मैनेजमेंट बेहतर करने में मदद मिल सकती है।

तैयारी के दौरान सोशल मीडिया पर मिलने वाली भ्रामक नोटिस या गलत जानकारी से बचें और सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा समय न बिताएं। अपनी तैयारी की तुलना दूसरे छात्रों से करने के बजाय अपनी प्रोग्रेस पर ध्यान दें। परीक्षा से ठीक पहले पढ़ाई का अतिरिक्त दबाव लेने के बजाय पहले से तैयारी पूरी करने की कोशिश करें, ताकि आखिरी समय में तनाव बढ़ने से बचा जा सके।

परीक्षा की तैयारी के दौरान अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखना जरूरी है। देर रात तक लगातार जागकर पढ़ने से बचने की कोशिश करें, क्योंकि पर्याप्त नींद लेने से एकाग्रता और याददाश्त को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है। समय पर खाना खाएं और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। लंबे समय तक लगातार पढ़ने के बजाय बीच-बीच में ब्रेक लेना भी जरूरी है। इसके अलावा रोजाना कुछ समय फिजिकल एक्टिविटी के लिए निकाल सकते हैं।

परीक्षा की तैयारी के दौरान सोशल मीडिया पर अपना समय कम से कम रखने की कोशिश करें और छोटे-छोटे डेली टार्गेट तय करके उन्हें पूरा करें। अगर तनाव बहुत ज्यादा महसूस हो रहा है, तो परिवार या दोस्तों से बात करें। अपनी तैयारी पर भरोसा रखें और एक तय रूटीन के साथ पढ़ाई करें, ताकि परीक्षा का दबाव कम किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *