February 12, 2026
death (2)

पटना कदमकुआं थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर रोड नंबर नंबर दो में बुधवार की सुबह 60 वर्षीय महिला अधिवक्ता का अधजला शव वरामद किया गया। उनकी पहचान डा. इंदिरा लक्ष्मी के रूप में हुई। – वह हाइकोर्ट व सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करती थीं। उनके पति का रांची में कारोबार है। घटना की सूचना मिलते ही कदमकुआं थाने की पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल को मौके से किरोसिन, माचिस और एक छोटी कटोरी मिली है। कदमकुआं थानेदार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा – गया है। पति गुरुवार को पुलिस को बयान देंगे।
महिला अधिवक्ता ग्राउंड फ्लोर पर अकेले रहती थी। उनकी देखभाल के लिए केयर टेकर के रूप में एक महिला है, जो पास में ही रहती हैं। एफएसएल को
घटनास्थल के पास ही एक मग में किरोसिन के अवशेष मिले। वहां छोटी कटोरी भी मिली। डीएसपी
टाउन राजेश रंजन ने बताया कि किरोसिन मिलने के साक्ष्य मिले
है।
मुख्य गेट अंदर और मकान का गेट बाहर से था बंद

पुलिस की मानें तो जहां शव मिला वह घर का परिसर है। मुख्य गेट से परिसर में होते हुए मकान में जाना होता है। मकान में भी गेट लगा है। मुख्य गेट अंदर से बंद था और मकान का गेट बाहर से बंद था। घर में सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है। बरामद मग के बारे में भी पता किया गया कि वह घर का है या बाहर का है। र किरोसिन कैसे आया? घटना के समय गेट कैसे बंद था ? इन सब बिन्दुओं पर पुलिस जांच कर रही है। हालांकि बताया गया कि घर में दीमक होने की वजह से अधिवक्ता किरोसिन मंगाती थीं।

एक फरवरी को लौटी थी रांची से पटना
घटना की सूचना मिलते ही उनके पति अमरेंद्र भी पटना पहुंच गए। वह सीधे पीएमसीएच के पोस्टमार्टम् हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह रांची में कारोबार करते है। 15 दिन पहले ही वह रांची से पटना लौटी थी। आखिरी बार उनसे बात कब हुई थी ? इसपर उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले बात हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *