April 11, 2026
WhatsApp Image 2026-04-11 at 11.49.45 AM

बिहार की राजधानी पटना और हाजीपुर को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु पर भीषण जाम लग गया है। मंगलवार रात को गांधी सेतु पर गाड़ियां रेंगते हुए चल रही हैं। इससे हाजीपुर से पटना जाने में दो घंटे से भी अधिक समय लग रहा है। बताया जा रहा है कि पटना स्थित जीरो माइल पर गाड़ियां धीरे-धीरे निकल रही हैं। इससे गांधी सेतु पर हाजीपुर से पटना लेन में भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, महात्मा गांधी सेतु पर पासवान चौक से जीरो माइल तक वाहन रेंगते हुए चल रहे हैं। गंगा ब्रिज थानाध्यक्ष ने कहा कि गांधी सेतु पर पूर्वी लेन में रात 9 बजे के बाद से भीषण जाम है। हालांकि, पश्चिमी लेन पर गाड़ियां आसानी से आ-जा रही हैं।
अगर आप रात में हाजीपुर से पटना की तरफ सफर करना चाह रहे हैं और गांधी सेतु पर भीषण जाम की स्थिति है। ऐसी स्थिति में आप वैकल्पिक मार्ग का चयन कर सकते हैं। हाजीपुर से सोनपुर की ओर जाकर जेपी सेतु पकड़ लें। यहां से जेपी गंगा पथ होकर बिना किसी रुकावट के आप सीधे पटना पहुंच सकते हैं। जेपी सेतु पर फिलहाल ट्रैफिक जाम की कोई समस्या नहीं है। हालांकि, इस पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। हाजीपुर से पटना की दूरी महज 20 किलोमीटर है। महात्मा गांधी सेतु होकर सीधे दोनों शहरों के बीच आवागमन होता है। उत्तर बिहार से राजधानी आने-जाने वालों के लिए भी यह अहम मार्ग है। ऐसे में इस पर ट्रैफिक का दबाव हमेशा रहता है। महात्मा गांधी सेतु पर चार लेन बने हुए हैं। दो लेन पूर्वी और दो लेन पश्चिमी लेन में हैं। पूर्वी लेन पर भीषण जाम की स्थिति है। हाजीपुर से पटना आने-जाने वाले वाहन चालक इसी लेन का इस्तेमाल करते हैं। गांधी सेतु पर लंबे समय बाद भीषण जाम की स्थिति बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *