March 9, 2026
image (2)

आलमगंज थाना क्षेत्र में लूटपाट का विरोध करने पर गोपालपुर थानेदार के चचेरे भाई कुणाल सिंह को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना घटना रविवार अल सुबह चार बजे गांधी सेतु के समानांतर बन रहे पुल के पास हुई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए एनएमसीएच मैं भर्ती कराया। कुणाल सिंह गोपालपुर थानेदार अमित कुमार के पिता के ममेरे भाई का पुत्र है।
आलमगंज थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि जख्मी युवक सुपौल
निवासी बबलू सिंह के पुत्र है। वह बहादुरपुर में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा पटना की तैयारी करता है। सुपौल से लौटने के क्रम में रविवार की सुबह वह गांधी सेतु पर बस से उतर कर बैरियर के पास टैक्सी का इंतजार कर रहा था। तभी
दो बदमाश पहुंचे और कुणाल के साथ लूटपाट की कोशिश की। पर विरोध करने बदमाशों ने कुणाल के जांघ में चाकू मार दिया। जख्मी युवक के बयान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की शिनाख्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *