जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र के धनुषी इलाके में सोमवार की रात गोलीबारी की गई। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गए। वही एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। घायलों को एसकेएमसीएच ले जाया गया है।
रामपुर हरि थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई है।रामपुर हरि और हथौड़ी थाना के सीमावर्ती इलाका धनुषी चौक पर मामूली विवाद में एक व्यक्ति को गोली मारी गई। वहीं एक युवक को चाकू। दोनों घायलों को एसकेएमसीएच भेजा गया।
गाड़ी चलाने से मना करने पर गोली मार दी घायल के स्वजन का कहना है कि सहिला बल्ली मुखिया अंजनी साह गलत ढंग से गाड़ी चलाने से मना करने पर गोली मार दी एवं उसके साथियों ने चाकू मार दी। घायलों में सोहन कुमार (45 )एवं राजा कुमार (25) शामिल है। चिकित्सक के मुताबिक घायलों की स्थिति गंभीर है।आरोपित मुखिया अंजनी साह एवं दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। रामपुर हरि पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा भी जब्त की है।
