March 21, 2026
ja8he14o_s-jaishankar_625x300_13_November_24

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री सीनेटर पेनी वोंग से बातचीत करके अपने-अपने विचार साझा किये।

डॉ जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, “मुझे अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष से बात करके बहुत खुशी हुई। हमने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर अपने आकलन साझा किए। साथ ही हमने हिंद-प्रशांत क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।” इसके अलावा डॉ जयशंकर ने आज ही अन्य देशों के उच्च अधिकारियों से भी मुलाकात की।

इजराइल-अमेरिका के हमलों के बाद से ईरान का खाड़ी देशों से भी संघर्ष जारी है। इसके कारण ईरान से गैस की आपूर्ति समय पर न होने से अन्य देशों में स्थिति चिंताजनक है और ऊर्जा की कीमतें बढ़ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *