March 26, 2026
HEALTH (2)

हिन्द कुष्ठ आश्रम, चुना भट्टा, बर्मामाइंस में अपाल फाउंडेशन व टाटा मोटर्स के सीएसआर के तहत नि:शुल्क एमसीआर चप्पल मापी वितरण शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर जिला कुष्ठ परामर्शी डा. राजीव लोचन महतो व अपाल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जवाहर राम पासवान की ओर से लेप्रा इंडिया से आये शू तकनीशियन प्रभात गोराई को पौधा देकर साम्मानित किया।

 इस मौके पर जिला कुष्ठ परामर्शी डा. राजीव लोचन महतो ने कहा कि शरीर में किसी प्रकार का दाग व दाग में निश्चित सुनापन तो वह कुष्ठ रोग हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें. उन्होंने कहा कि यह एक बैक्टीरिया जनित रोग है और इसका ईलाज सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में नि : शुल्क उपलब्ध है।  उन्होंने कुष्ठ रोग का कार्डिनल सिम्पटम्स, प्रकार, लक्षण,उपचार तथा कुष्ठ रोग से होने वाले दिव्यांगता के बारे में बताया।

उन्होंने सेल्फ केयर के महत्व के बारे में बताया. उन्होंने रिकंस्ट्रक्टिभ सर्जरी के बारे में बताया कि इस सर्जरी से दिव्यांगता को ठीक किया जा सकता।  इस मौके पर डा. राजीव लोचन, जवाहर राम पासवान, दयानिधि मोहला, तपन बारिक,  प्रधान सांडिल, प्रभात गोराई, निमाई मंडल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *