April 15, 2025

छठ बाद विमान किराये में आग हागा गाई है। मुंबई मार्ग पर किराया पहले हो 30 हजार के पार कर गया था। नौ नजांबर को दिल्ली मार्ग पर भी किराया काफी महंगा हो गया है। पटना से दिल्ली जाने का न्यूनतम किराया 14,960 है, वहाँ आधिकतम 30,201 रु पहुंच गया। विमान यात्रा विशेषज्ञों की मानें तो पटाना से दिल्ली का यह किराया अब एक सबसे ज्यादा है। बेंगलुरू, कोलकाता, मुंबई और अहमदाबाद पटना आने का किराया सस्ता हुआ दूसरी तरफ मांग घटते ही दिल्ली से पटना का किराया भी कम हो गया है।

दिल्ली से पटना का न्यूनतम किराया 43 सौ पर पहुंच गया है। हालांकि मुंबई-पटना मार्ग पर 12 नवंबर के बाद ही महंगे किराये से राहत की उम्मीद है। अन्य मार्गों पर एक हफ्ते तक किराये में राहत नहीं है। स्पेशल ट्रेनें बनेंगी सहारा : रेलवे ने छठ बाद स्पेशल ट्रेनों के चलाने का निर्णय लिया है। ये यात्रियों का सहारा बनेंगी। संपूर्ण क्रांति क्लोन, वंदे भारत स्पेशल ट्रेनें भी फुल हो चुकी हैं। हालांकि दर्जनों स्पेशल ट्रेनें अब भी हैं जिनमें टिकट उपलब्ध हैं। रेलवे अफसरों की ओर से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन स्पेशल ट्रेनों को प्रचारित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *