वाशिंग पीट रक्सौल रेलवे स्टेशन पर खड़ी सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच संख्या पांच के बर्थ नंबर 57 पर लोहे की जंजीर से लटकता हुआ एक युवक का शव रेल पुलिस ने बरामद किया है। घटना गुरुवार की रात करीब 11 बजे की है। जबकि रक्सौल स्टेशन पर ट्रेन शाम 5 बजे पहुचीं है। मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आनंद विहार से रक्सौल पहुंची ट्रेन संख्या 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस को वाशिंग पीट पर वाशिंग के साथ-साथ इलेक्ट्रिकल, कैरेज के कर्मी कोच मेंटेनेंस को लेकर प्रवेश किया तो युवक का शव कोच संख्या पांच में बर्थ नंबर 57 पर लटकता हुआ देखा। शव को देखते ही कर्मियों ने इसकी सूचना आरपीएफ और रेल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पवन कुमार सदल वाशिंग पीट पहुंचे। जहां से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
बताया जा रहा है कि लटकते हुए शव के नीचे खून गिरा हुआ था। युवक के दाहिने हाथ में चाकू या धारदार हथियार से कट हुआ पाया गया है। जहां से खून गिर रहा था। जिसे आशंका जताया जा रहा है कि युवक के साथ लूटपाट के बाद घटना को अंजाम दिया गया है। जो कई तरह का सवाल खड़ा कर रहा है। ऐसे में युवक ने आत्महत्या की है या हत्या कर साक्ष्य छुपाने का प्रयास किया गया है। यह जांच का विषय है। शव बरामद होने के साथ ही पुलिस हत्या या आत्महत्या सहित कई बिंदुओं को ध्यान में रख जांच शुरु कर दी है।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही रेल डीएसपी राजेश कुमार ने फारेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच जांच की है। बताया जा रहा है कि शव के पोस्टमार्टम के बाद ही युवक की मौत की हकीकत का पता चलेगा। इंस्पेक्टर सह रेल थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।
