केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक हवलदार की हरियाणा पुलिस की कस्टडी में मौत से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान मुकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो गया हवाई अड्डे पर तैनात थे।
एक पुराने मामले में हरियाणा पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट ड्यूटी के दौरान गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली और बाद में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रीमा देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति को बिना अरेस्ट वारंट के
जबरन उठाया गया और पीटकर हत्या कर दी गई।-
उन्होंने बताया कि मुकेश कुमार ने रात में फोन कर ड्यूटी की जानकारी दी थी, जिसके बाद अचानक उन्हें हरियाणा पुलिस अपने साथ ले गई। आधी रात को परिवार को फोन कर मौत की सूचना दी गई। मृतक मूल रूप से वैशाली जिले के मुकुंदपुर गांव के रहने वाले बताए जाते हैं।
