इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडया के तहत कार्यरत सिकासा (सीआईसीएसए) जमशेदपुर शाखा की नई समिति का गठन किया गया जिसमें सीए मुकुन्द केडिया अध्यक्ष, सचिव सीए जागृति नाम्बुरी व कोषाध्यक्ष मेघा घोष को चुना गया। इस गठन प्रक्रिया का संचालन निर्वाचन अधिकारी सीए योगेश शर्मा व सीकासाा के अध्यक्ष सीए मुकुन्द केडिया के सहयोग से किया गया।
इस मौके पर इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के शाखा अध्यक्ष सीए आनंद अग्रवाल, सीकासा के अध्यक्ष सीए मुकुंद केडिया व शाखा प्रबंधन समिति के सदस्य सीए चेतन अग्रवाल, सीए ऋषि अरोड़ा व सीए कौशलेन्द्र दास मौजूद थे। नवगठित सिकासा समिति का उद्देश्य छात्र सदस्यों के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक उत्कृष्टता व व्यावसायिक कौशल को सुदृढ़ करना है।
समिति की ओर से आगामी कार्यकाल में शैक्षणिक, तकनीकी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान व मार्गदर्शन प्राप्त हो सके। शाखा समिति के पदाधिकारियों ने अपने संदेश में छात्रों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए पारदर्शिता और सक्रिय भागीदारी के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया. इस मौके पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई दी।
