February 24, 2026
ACCIDENT

तेज रफ्तार गाड़ी ने दो बच्चों समेत छह लोगों को शुक्रवार की दोपहर जोरदार टक्कर मार दी। हादसा दीघा थानान्तर्गत गेट नंबर-74 के पास हुआ। कार एक महिला चला रही थीं। हादसे के दौरान दो बच्चे समेत तीन बुरी तरह से घायल हो गये। उनकी हालत गंभीर है। दुर्घटना के बाद भागने के दौरान कार ने गोसाईटोले में दो और लोगों को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने बाइक से पीछा कर कार को गोसाईटोला में घेर लिया। तब तक पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद पुलिस कार चला रही महिला को थाने ले गई। हालांकि महिला ने घायलों का इलाज करवाने की बात कही जिसके बाद लोग समझौता करने • को लेकर बातचीत करने लगे। घायलों में उमंग (सात), शब्बीर (दस), 16 वर्षीय मुनचुन और गौरव सहित अन्य शामिल हैं।

सभी घायल कुर्जी गेट नंबर 74 के रहने वाले हैं। दीघा के गेट नंबर-74 के पास शुक्रवार को हादसे के बाद जुटी भीड़। ठेला के पास खड़े थे बच्चे तभी…: कुर्जी गेट नंबर 74 के पास डीजे लगा था। दोपहर के वक्त डीजे और टेंट को हटाने के लिये एक ठेला मंगाया गया था। ठेला के पास ही कुछ बच्चे खड़े थे। इतने में दीघा की ओर से तेज रफ्तार कार ने बिरजू चौधरी को टक्कर मार दी। फिर कार ठेला को टक्कर मारते हुए बच्चों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। दो भीड़ देख सहमी महिला: महिला की गाड़ी में एक बच्ची भी बैठी थी। टक्कर लगने के बाद वे घबरा गई और कार की रफ्तार बढ़ा दी। इसी दौरान गोसाईटोला के पास दो और लोगों को कार से टक्कर लग गई। कुर्जी से ही पीछाकर रहे लोगों ने महिला को गोसाई टोला के पास रोक दिया। हालांकि तब तक पुलिस वहां पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *