आपसी विवाद में बुधवार की देर रात अपराधियों ने सगे भाइयों को गोली मार दी। जिसमें आलू-प्याज विक्रेता सोनू कुमार की मौत हो गई। सोनू का छोटा भाई अंकित गंभीर रूप से घायल है। घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर हाट की है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां विक्रेता सोनू को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है। मौके पर पहुंचे सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि किसी बात को लेकर आलू प्याज विक्रेता सोनू की एक कबाड़ी दुकानदार से विवाद हुआ था। विवाद के क्रम में ही एक पक्ष के लोगों ने गोलीबारी कर दी,
खड़े जिसमें दुकानदार सोनू व पास में अंकित को गोली लग गयी। गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया। सोनू के शव भेज को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल दिया गया है। जख्मी युवक के बयान से
मामला स्पष्ट होगा। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी जांच करने पहुंची है। आरोपित की पहचान कर ली गयी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
