February 11, 2026
sbi

आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित एसबीआई गुलजारबाग शाखा के प्रबंधक पूरन सिंह ने मारपीट तथा दुर्व्यवहार करने की प्राथमिकी करा कार्रवाई की गुहार लगाई है। शाखा प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि गुलजारबाग निवासी अजीत सिंह के पुत्र पराशर द्वारा वर्ष 2013 में लिए गए शिक्षा ऋण से जुड़ा मामला है।

आरोप है कि बकाया रकम जमा के लिए पिता से आग्रह किया। इस पर अजीत कुमार सिंह ने गाली-गलौज करने के साथ ही मारपीट की और कुता छोड़ दिया। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *