February 10, 2026
IMG_3131

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड ने ९ फरवरी को भारत की सबसे पसंदीदा एसयूवी में से एक, टाटा पंच को एक बिल्कुल नए, तेज और स्मार्ट अवतार में लॉन्च करने की घोषणा की है। नई टाटा पंच को इसके अद्वितीय सिग्नेचर ‘कमांड मैक्स’ के तहत पेश किया गया है, जो बेजोड़ पावर, अत्याधुनिक तकनीक और मस्कुलर स्टाइल का बेहतरीन संयोजन है। दिल्ली में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मात्र ५.५९ लाख रुपये रखी गई है।

अक्टूबर २०२१ में अपनी शुरुआत के बाद से अब तक लगभग ७,००,००० ग्राहकों का भरोसा जीत चुकी टाटा पंच अब दो उन्नत पावरट्रेन विकल्पों के साथ बाजार में उतारी गई है। टीएमपीवी के एमडी और सीईओ शैलेश चंद्रा के अनुसार, नई टाटा पंच को ग्राहकों के फीडबैक और नई पीढ़ी की तकनीक को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो इसे पहले से अधिक सुरक्षित और तेज बनाता है। यह लॉन्च भारत में एसयूवी अनुभव को और अधिक सुलभ और आधुनिक बनाने की दिशा में टाटा मोटर्स का एक बड़ा कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *