February 11, 2026
JCB 2

अलीपुरद्वार (न्यूज़ एशिया)|  अलीपुरद्वार शहर के निकट एक नंबर ब्लॉक तोफसिखा इलाके में जिला प्रशासन ने बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।आज प्रसाशन के द्वार नाले के ऊपर और पीडब्ल्यूडी की जमीन में अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ढहा दिया गया।

इस संबंध में अलीपुरद्वार जिलाशासक बिप्लब सरकार ने कहा कि तोफसिखा क्षेत्र में नालों और पीडब्ल्यूडी साइटों पर अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन ने पहले ही सतर्क किया था। जब ये सभी निर्माण हुए थे तब भी नोटिस दिए गए थे।

अवैध निर्माणों के खिलाफ इसके बाद भी नोटिस दिए गए थे। लेकिन दुकानदारों के द्वारा अपनी दुकान नहीं हटाने के बाद इसे आज ध्वस्त कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *