भागलपुर के विक्रमशिला नगर के एक व्यक्ति से ट्रेडिंग के नाम से एक करोड़ 10 लाख की ठगी में सोमवार को मोतिहारी शहर के हनुमानगढ़ी व छतौनी थाना के छोटा बरियारपुर में छापेमारी कर एक युवती और युवक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद भागलपुर पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई।
भागलपुर साइबर थाने के पुलिस उपाधीक्षक कनिष्क श्रीवास्तव ने बताया कि विक्रमशिला नगर थाना वार्ड संख्या-पांच निवासी
सरफराजुद्दीन ने दिए आवेदन में कहा था कि 20 अगस्त 2025 से छह अक्टूबर 2025 तक ट्रेंडिंग के नाम पर उससे एक करोड़ 10 लाख की 90 हजार की ठगी की गई। स्टाक मार्केट व आइपीओ में निवेश के नाम पर एक वाट्सएप के माध्यम से ठगी हुई। पीड़ित ने अपने व पत्नी के नाम से खाता खोला था। 10 बार में खाते में पैसा डलवाया गया। ठगी के बाद साइबर बदमाशों ने उनके बैंक खातों को भी फ्रीज करवा दिया व वाट्सएप ग्रुप से हटाते हुए उसका सेलफोन नंबर भी ब्लाक कर दिया।
