February 9, 2026
Tata-Motors-to-complete-acquisition-of-Ford-Indias-manufacturing-Plant-in-January-

टाटा मोटर्स ने कहा कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कंपनी को दो अलग-अलग लिस्टेड इकाइयों में बांटने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि कमर्शियल व्हीकल बिजनेस और उससे संबंधित निवेश को एक इकाई में रखा जाएगा. वहीं दूसरी इकाई में पैसेंजर व्हीकल (यात्री वाहन), ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन), जेएलआर (जगुआर लैंड रोवर) सहित यात्री वाहन व्यवसाय और इससे संबंधित निवेश रहेंगे.

कंपनी ने बताया कि इस कारोबार विभाजन को एनसीएलटी व्यवस्था योजना के जरिए लागू किया जाएगा. टीएमएल (टाटा मोटर्स लिमिटेड) के सभी शेयरधारकों के पास दोनों सूचीबद्ध इकाइयों में समान हिस्सेदारी बनी रहेगी. टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत बदलाव की पटकथा लिखी है. उन्होंने कहा, ”तीन वाहन व्यवसाय इकाइयां अब स्वतंत्र रूप से काम कर रही हैं और लगातार प्रदर्शन कर रही हैं. इस विभाजन से उन्हें अपना फोकस और फूर्ती बढ़ाकर बाजार के अवसरों को बेहतर ढंग से भुनाने में मदद मिलेगी.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *