March 9, 2026
WhatsApp Image 2024-06-26 at 4.08.47 PM (1)

जलपाईगुड़ी (न्यूज़ एशिया ) जलपाईगुड़ी जिला पुलिस की ओर से बुधवार को विश्व नशा विरोधी दिवस के अवसर पर जागरूकता  रैली निकाली गई।आज जलपाईगुड़ी शहर के सोनुल्ला स्कूल के सामने से यह रैली निकाली गई.जलपाईगुड़ी जिले के पुलिस अधीक्षक खंडबहाले उमेश गणपत और अन्य पुलिस अधिकारी रैली में शामिल हुए । विश्व नशा विरोधी दिवस के मौके पर जलपाईगुड़ी शहर में यह रैली निकाली गई. रैली में पुलिस के साथ विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं व स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य शामिल हुए. पुलिस अधिकारियों ने तख्तियों और बैनरों के माध्यम से मादक पदार्थों का सेवन बंद करने की अपील की। विश्व नशा विरोधी दिवस मनाकर पूरे शहर में जागरूकता फैलाई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *